एमिकासिन इंजेक्शन

एमिकासिन इंजेक्शन 



एमिकासिन इंजेक्शन का 
उपयोग शरीर के कई अलग-अलग हिस्सों में  जीवाणु संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है
। यह दवा केवल
अल्पकालिक उपयोग (7 से 10 दिन) के लिए है। एमिकासिन इंजेक्शन  एमिनोग्लाइकोसाइड एंटीबायोटिक्स के नाम से जानी जाने वाली दवाओं के वर्ग से संबंधित है। यह बैक्टीरिया को मारकर या उनकी वृद्धि को रोककर काम करता है।


एमिकासिन सल्फेट इन्जेक्शन के लाभ-

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण-

. यह इंजेक्शन  डॉक्टर या नर्स द्वारा वेन या मांसपेशी में इंजेक्ट किया जाता है. इस दवा का उपयोग  कई अलग-अलग प्रकार के इन्फेक्शन, जैसे कि मूत्र मार्ग, हड्डियां और जोड़ों, फेफड़ों के इलाज के लिए किया जाता है (जैसे. निमोनिया), मस्तिष्क, रक्त, और कुछ अन्य. यह इंजेक्शन  आमतौर पर आपको कुछ दिनों के अंदर बेहतर महसूस कराती है. अधिकतम लाभ पाने के लिए अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें । 

एमिकासिन सल्फेट इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट -
इस इंजेक्शन  से होने वाले  साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. यदि साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें ।


एमिकेसिन सल्फेट के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -

1.   खून में यूरिया का बढ़ जाना ।
2.  इंजेक्शन वाली जगह पर रिएक्शन (दर्द, सूजन, लालिमा ।

एमिकासिन सल्फेट इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें ?
 डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कि इसका स्वयं उपयोग ना करें ।          

एमिकासिन सल्फेट इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है ?
एमिकेसिन सल्फेट 500mg इन्जेक्शन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया में महत्वपूर्ण जैविक कार्यों के लिए आवश्यक प्रोटीनों के संश्लेषण को रोककर बैक्टीरियल वृद्धि को रोकता है ।

सुरक्षा से सम्बंदित सलाह-                                   
1.  एमिकेसिन सल्फेट 500mg इन्जेक्शन के साथ शराब का सेवन करने से कोई हानिकारक साइड इफेक्ट नहीं होता है ।     

2.  गर्भावस्था के दौरान इस इन्जेक्शन का इस्तेमाल असुरक्षित है क्योंकि इससे बच्चे को खतरा होने के निश्चित साक्ष्य मिले हैं. कुछ जानलेवा परिस्थितियों में डॉक्टर इस दवा के सेवन की सलाह तब देते हैं, जब इससे होने वाले लाभ जोखिम की तुलना में अधिक हो । अपने डॉक्टर से सलाह लें ।

3.  स्तनपान के दौरान इस इन्जेक्शन का इस्तेमाल सुरक्षित है.  यह इंजेक्शन  ज्यादा मात्रा मैं ब्रेस्टमिल्क में नहीं जाती है और बच्चे के लिए हानिकारक नहीं है ।

4.  किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में इस इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए । इस इन्जेक्शन की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है.  अपने डॉक्टर से सलाह लें ।

5.    लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए एमिकेसिन सल्फेट 500mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल  सुरक्षित है । इस तरह के मरीजों के लिए इस इन्जेक्शन की खुराक कम या ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है.  अपने डॉक्टर से सलाह लें ।


कुछ खास बातें - 

  • डॉक्टर के द्वारा आपको एमिकेसिन सल्फेट 500mg इन्जेक्शन लेने की सलाह संक्रमण के इलाज और लक्षणों में सुधार के लिए दी है ।

  •  दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. समय से पहले बंद करने पर इंफेक्शन फिर से वापस आ सकता है और फिर इलाज करना और भी मुश्किल हो सकता है ।

  • इसे सीधे नसों या मांसपेशियों में ड्रिप (इंट्रावेनस इन्फ्यूजन) या इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है ।

  • इस दवा को लेने के दौरान, आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड, यूरीन और हियरिंग टेस्ट करवा सकता है ।               
  • यदि आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं ।        
  • यदि  त्वचा में खुजली, चेहरे और मुंह पर सूजन, या सांस लेने में कठिनाई हो, तो एमिकेसिन सल्फेट 500mg इन्जेक्शन का सेवन बंद करें और अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें ।
                                                                              सुझाव -    
                                                   
बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sporlac DS Tablet Uses in Hindi

ओफ़्लॉक्सासिन टेबलेट