ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट एक कॉम्बिनेशन की दवा है जिसमें दर्द निवारक गुणों के साथ-साथ मांसपेशी को आराम देने वाले तत्व मौजूद हैं. इसका उपयोग मांसपेशियों को प्रभावित करने वाली स्थितियों में दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से राहत के लिए किया जाता है. इसके अलावा, यह मांसपेशियों की अकड़न या ऐंठन से असरदार ढंग से राहत देता है, जिससे मांसपेशियों की मूवमेंट में सुधार होता है. यह मस्तिष्क में कुछ ऐसे रसायनों को ब्लॉक करती है, जिनसे दर्द और बुखार उत्पन्न होते हैं ।
इस टेबलेट के अधिकतम फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए दिशानिर्देश के अनुसार ही लें । आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में मदद करती है ।
ज़ेरोडॉल टी एच टेबलेट के साइड इफेक्ट -
इस टेबलेट से होने वाले साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं । यदि साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
ज़ेरोडॉल टी एच के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -
1. मिचली आना ।
2. उल्टी होना ।
3. सीने में जलन ।
4. पेट दर्द/एपिगैस्ट्रिक दर्द ।
5. भूख में कमी ।
6. डायरिया (दस्त). ।. ज़ेरोडॉल टी एच टेबलेट का इस्तेमाल कैसे करें ?
इस टेबलेट की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें सकते हैं । इस टेबलेट को साबुत निगल लें. इसे चबाये या तोड़ें नहीं. । इस टेबलेट को को भोजन के साथ लेना बेहतर होता है.। ज़ेरोडॉल टी एच टेबलेट किस प्रकार काम करता है ?
ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैः एसेक्लोफेनाक और थियोकोल्चिकोसाइड, जो दर्द से राहत दिलाता है और मांसपेशियों को आराम दिलाता है । सुरक्षा से सम्बंदित सलाह- 1. ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है । . 2 . गर्भावस्था के दौरान ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है । शोधों से पता चलता है कि ये विकसित हो रहे शिशु पर हानिकारक प्रभाव डालता है. आपके डॉक्टर पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों की तुलना करेंगें और उसके बाद ही इसे लेने की सलाह देंगें । आप अपने डॉक्टर से सलाह लें सकते है । 3. स्तनपान के दौरान ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट के उपयोग से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. । आप अपने डॉक्टर से सलाह लें । 4. इस टेबलेट के इस्तेमाल से ऐसे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जिससे आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.। 5. किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए । इस टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है । आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है । 6. लिवर की बीमारियों से ग्रसित मरीजों में ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट का उपयोग बहुत सावधानि से किया जाना चाहिए. ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. आप डॉक्टर से सलाह लें ।
लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस टेबलेट का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है. इस दवा का उपयोग करते समय लिवर फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है। कुछ ख़ास बातें -
1. ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट मोच, तनाव या मांसपेशियों में चोट के कारण होने वाले दर्द और मांसपेशियों की ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करता है ।
2. इसक उपयोग आमतौर पर आराम और फिजिकल थेरेपी के साथ किया जाता है।
3. पेट ख़राब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें ।
4. इस दवा से चक्कर आ सकती है. जब तक आप यह जान ना लें कि यह दवा आप पर कैसा प्रभाव डालती है तब तक गाड़ी न चलाएं या कोई ऐसा काम ना करें जिसमें बहुत ध्यान देने या एकाग्रता की ज़रूरत हो सकती है ।
5. ज़ेरोडॉल टी एच 4 टेबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक चक्कर आ सकती है । सुझाव - बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें