Pyrimon आँख ड्रॉप
यह इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है और आंखों में दर्द, सूजन, लालपन, खुजली या जलन से राहत दिलाने में मदद करता है. डॉक्टर की सलाह अनुसार या कम से कम एक सप्ताह के लिए दिन में 2-3 बार इस्तेमाल करें ।
पायरिमोन आई ड्रॉप के मुख्य इस्तेमाल -
- Bacterial eye infections के इलाज में ।
पायरिमोन आई ड्रॉप के लाभ -
इस ड्राप का अधिक लाभ के लिए डॉक्टर की सलाह अनुसार ही इस्तेमाल करें. यह दवा यह सुनिश्चित करेगी कि इंफेक्शन पूरी तरह से ठीक हो गया है और इसके वापस आने की रोकथाम करेगी. अगर आपको एक सप्ताह के बाद भी कोई सुधार नहीं दिखता है, तो अपने डॉक्टर से बात करें । पायरिमोन आई ड्रॉप के साइड इफेक्ट - - इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें । पायरिमोन के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -
- आंखों में जलन होना
- आंखों में जलन होना ।
- आंखों में चुभन होना ।
- धुंधली नज़र हो जाना । पायरिमोन आई ड्रॉप का इस्तेमाल कैसे करें ?
- यह ड्राप केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे छूए बिना ड्रॉपर को आंखों के पास रखें. ड्रॉपर को हल्के से दबाएं और दवा को निचली पलक के अंदर डालें । पायरिमोन आई ड्रॉप किस प्रकार काम करता है ?
- पायरिमोन आई ड्रॉप दो दवाओं का एक मिश्रण हैःक्लोरम्फेनिकोल और डेक्सामीथाज़ोन. क्लोरामफेनिकोल एक एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया के काम करने के लिए जरूरी आवश्यक प्रोटीन के बनने की प्रक्रिया को रोककर आंखों में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. डेक्सामीथाज़ोन एक स्टेरॉयड है. यह कुछ केमिकल मैसेंजर (प्रोस्टाग्लैंडिन) के उत्पादन को ब्लॉक करता है जो आंखों में लालपन, सूजन और खुजली का कारण बनते हैं । सुरक्षा से सबंदित सलाह- 1. गर्भावस्था के दौरान पायरिमोन आई ड्रॉप के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है अपने डॉक्टर से सलाह लें । 2. स्तनपान के दौरान पायरिमोन आई ड्रॉप के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें । . 3. इस आई ड्रॉप के उपयोग के तुरंत बाद आपकी आंखों की रोशनी थोड़े समय के लिए धुंधली हो सकती है. ऐसे में तब तक गाड़ी ना चलाएं जब तक आपको सब कुछ साफ़ ना नज़र आने लगे । कुछ खास बातें -
- दवा डालने के तुरंत बाद लगभग 1 मिनट के लिए आंख के कोने (नाक के करीब) पर दबाव डालें ।
- जब तक आपका संक्रमण ठीक न हो जाए तब तक कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें । सुझाव- बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें