omnigel का उपयोग
ओम्निगेल जोड़ों के दर्द के लिए सबसे अच्छी दर्द निवारक क्रीम में है जो
डिक्लोफेनाक, एक सक्रिय घटक होता है जो दर्द और सूजन को कम करके काम करता है।
ओमनी आइस जेल के मुख्य उपयोग -
- दर्द निवारक के रूप में । ओमनी जेल के लाभ -
- दर्द निवारक के रूप में -
- ओमनी आइस जेल नॉनस्टेरॉयडल एंटी-इन्फ्लेमेटरी ड्रग्स (एनएसएआईडीएस) नामक दवाओं के समूह से संबंधित है ।यह मस्तिष्क में कुछ ऐसे रसायनों को ब्लॉक करती है, जिनसे दर्द और बुखार उत्पन्न होते हैं. यह रूमेटॉयड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द को दूर करने में सहायक हो सकती है.
इस दवा के अधिकतम फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए दिशानिर्देश के अनुसार ही लें । आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोज के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करता है ।
ओमनी जेल के साइड इफेक्ट -
इस दवा से होने वाले साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें -
ओमनी आइस के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -
1. त्वचा वाली जगह पर जलन ।
2. एडिमा (सूजन)
3. मिचली आना
4. सिर दर्द
5. चक्कर आना
6. उल्टी होना
7. खुजली होना।
ओमनी आइस जेल का इस्तेमाल कैसे करें ?
1. यह दवाई केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें ।
2. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें ।
3. प्रभावित क्षेत्र को साफ और सूखा लें और जेल लगाएं ।
4 इसे लगाने के बाद अपने हाथों को धो लें, अगर प्रभावित हिस्सा हाथ पर ही हो तो हाथ ना धोएं ।
ओमनी आइस जेल किस प्रकार काम करता है?
ओमनी आइस जेल एक गैर-स्टेरॉयडल सूजन रोधी दवा (एनएसएआईडी) है. यह त्वचा पर दर्द और सूजन (लालीपन) का कारण बनने वाले कुछ रासायनिक मैसेंजर के स्राव को अवरुद्ध करके काम करता है ।
सुरक्षा से सम्बंदित सलाह-
1. गर्भावस्था के दौरान ओमनी जेल का उपयोग असुरक्षित है क्योंकि इससे बच्चे को खतरा होने के निश्चित साक्ष्य मिले हैं. कुछ जानलेवा परिस्थितियों में डॉक्टर इस दवा के सेवन की सलाह तब देते हैं, जब इससे होने वाले लाभ जोखिम की तुलना में अधिक हो । आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
2. स्तनपान के दौरान ओमनी जेल का उपयोग संभवतः सुरक्षित है । शोध से यह पता चलता है कि दवा से बच्चे को कोई जोखिम नहीं पहुंचता है ।
कुछ खास बातें -
1. ओमनी जेल जोड़ों और मांसपेशियों की सूजन और दर्द को दूर करने के लिए त्वचा पर लगाई जाती है ।
2. मुंह से ली जाने वाली अन्य दवाओं की तुलना में इससे पेट के साइड इफेक्ट होने की संभावना कम है ।
इसे प्रभावित क्षेत्र की त्वचा में हल्के से मसाज करके लगाएं ।
3. इलाज किए जा रहे क्षेत्र को एयरटाइट ड्रेसिंग जैसे कि बैंडेज से कवर न करें क्योंकि ऐसा करने से साइड इफेक्ट होने का जोखिम बढ़ सकता है ।
4. टूटी, किसी बीमारी से ग्रस्त, इन्फेक्टेड, इन्फ्लेम्ड या
इरिटेटेड त्वचा या खुले घावों पर न लगाएं ।
5. यह आंखों, नाक या मुंह में न जाए. यदि गलती से दवा इन क्षेत्रों में लग जाती है, तो इसे ठंडे पानी से धो लें ।
6. यह सनबर्न के जोखिम को बढ़ा सकता है. त्वचा के इलाज किए गए क्षेत्र को बहुत अधिक धूप के संपर्क में न आने दे ।
7. डॉक्टर की सलाह के बिना 2 हफ्तों से अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें ।
सुझाव-
बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें