Ventirex-LS Syrup Uses in Hindi
Ventirex-LS Syrup Uses in Hindi
वेन्टीरेक्स-एलएस सिरप एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल बलगम वाली खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह नाक बहने, छींकने, खुजली और आंखों से पानी निकलने की समस्या से भी राहत देता है ।
वेन्टीरेक्स-एलएस सिरप के मुख्य उपयोग -
- Cough with mucus के इलाज में । वेन्टीरेक्स-एलएस सिरप से होने वाले लाभ. -
- Treatment of Cough with mucus.
- वेन्टीरेक्स सिरप बलगम वाली खांसी से राहत पहुंचाने में असरदार है. यह गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करता है, जिससे खांसी को दूर करना आसान हो जाता है. इससे सांस लेना आसान हो जाता है और खांसी कम आती है. वेन्टीरेक्स-एलएस सिरप एलर्जी के लक्षणों जैसे की आंखों से पानी आना, छींक आना, नाक बहना और गले में जलन होना आदि से भी राहत देगा. बीमारी के लक्षणों से आराम के लिए दवा के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं और गर्म नमकीन पानी के साथ गरारे करें । वेन्टीरेक्स-एलएस सिरप के साइड इफेक्ट. -
- इस सिरप से होने वाले साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
- वेन्टीरेक्स-एलएस के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -
- मिचली आना ।
- उल्टी होना ।
- डायरिया (दस्त). होना ।
- पेट ख़राब होना ।
- पेट में दर्द होना ।
- एलर्जिक रिएक्शन ।
- चक्कर आना ।
- सिर दर्द होना । वेन्टीरेक्स-एलएस सिरप का इस्तेमाल कैसे करे ?
- इस सिरप की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहिय । इसके. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से मापें और फिर पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलाना चाहिए ।. इस सिरप को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, लेकिन अच्छा यह होगा कि इसे एक निश्चित समय पर लिया जाए ।
सुरक्षा से सम्बंदित सलाह- 1. वेन्टीरेक्स-एलएस सिरप के साथ एल्कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।. 2. गर्भावस्था के दौरान वेन्टीरेक्स-एलएस सिरप का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है । शोधों से पता चलता है कि ये विकसित हो रहे शिशु पर हानिकारक प्रभाव डालता है. आपके डॉक्टर पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों की तुलना करेंगें और उसके बाद ही इसे लेने की सलाह देंगें. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें । 3. स्तनपान के दौरान वेन्टीरेक्स-एलएस सिरप के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है । अपने डॉक्टर से सलाह लें । 4. इस सिरप के इस्तेमाल से सजगता में कमी आ सकती है, आपकी दृष्टि प्रभावित हो सकती है या आपको नींद और चक्कर आने की शिकायत हो सकती है । इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं ।. 5. किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में वे इस सिरप का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. इस सिरप की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
- इन मरीजों में सिरप के इस्तेमाल की बहुत कम जानकारी उपलब्ध है । 6. लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में इस सिरप का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. इस सिरप की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. । आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।. कुछ खास बातें - 1. यह सिरप ब्रोंको पल्मोनरी डिसऑर्डर जैसे ब्रोंकाइटिस, ब्रोन्कियल अस्थमा और एम्फाईसीमा की वजह से होने वाली बलगम वाली खांसी से राहत पहुंचाता है ।
- इस सिरप से चक्कर और नींद आ सकती है. जब तक आप यह नहीं जानते कि आपको किस तरह से प्रभावित करता है, तब तक ड्राइव न करें या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता होती है ।.
- यदि आपको डायबिटीज है, तो इस दवा को लेते समय नियमित रूप से अपने ब्लड ग्लूकोज की निगरानी करें ।
- यदि थायरॉइड या हृदय रोग का इतिहास है तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचना दें ।
- सुझाव -
- बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें