मोंटास-एल टेबलेट
मोंटास-एल टेबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल एलर्जी के लक्षणों जैसे नाक बहना, बंद नाक, छींक आना, खुजली होना, सूजन आना, आंखों से पानी आना और सांस लेने में परेशानी आना या तकलीफ़ होना आदि के इलाज में किया जाता है. यह श्वासमार्ग में सूजन को कम करता है जिससे सांस लेना आसान हो जाता है ।
मोंटास-एल टेबलेट मुख्य उपयोग -
- Allergic skin conditions के इलाज में ।
- Sneezing and runny nose से उत्पन्न allergies के इलाज में ।
- Hay fever के इलाज में । मोंटास-एल टेबलेट के लाभ - इस टेबलेट के सही तरीके से इस्तेमाल किए जाने पर यह एक सुरक्षित और प्रभावी इलाज है. यह एक इरिटेंट के प्रति आपकी त्वचा की रिएक्शन के कारण होने वाली लालिमा, रैश, दर्द या खुजली को कम करता है. इस प्रकार यह आपकी दिखावट में परिवर्तन के साथ ही आपके आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को बेहतर बनाता है इससे आपके लिए रोज की गतिविधियां पूरी करना आसान हो जाएगा. इसके गंभीर साइड इफेक्ट कभी कभार ही होते हैं और आपको इसे लेने की ज़रूरत लक्षण दिखने वाले दिनों में ही पड़ सकती है. अगर आप इसे लक्षणों की रोकथाम के लिए ले रहे हैं तो इसका अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इसका नियमित इस्तेमाल करना चाहिए । मोंटास-एल टेबलेट के साइड इफेक्ट-
- इस टेबलेट से होने वाले साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
- मोंटास-एल के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -
- मिचली आना।
- डायरिया (दस्त). ।
- मुंह में सूखापन ।
- थकान होना ।
- सिर दर्द होना ।
- त्वचा पर रैश होना ।
- नींद आना ।
- उल्टी होना । मोंटास-एल टेबलेट का इस्तेमाल कैसे करें ?
- इस टेबलेट की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे तोड़ें नहीं. मोंटास-एल टेबलेट को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, बेहतर यह होगा कि इसे एक निश्चित समय पर लिया जाए । मोंटास-एल टेबलेट किस प्रकार काम करता है ?
- मोंटास-एल टेबलेट दो. टेबलेट का मिश्रण होता है - लेवोसेट्रीजीन और मोंटेलुकास्ट, जो एलर्जी के कारण नाक बहना और छींकना से राहत देता है. लेवोसेट्रीजीन एक एंटीएलर्जिक है जो नाक बहने, आंखों से पानी और छींक आने का कारण बनने वाले केमिकल मैसेंजर (हिस्टामिन) को रोकता है. मोंटेलुकास्ट एक ल्यूकोट्रिएन एंटोगनिस्ट है. यह दवा एक अन्य केमिकल मैसेंजर (ल्यूकोट्रीन) के एक्शन को ब्लॉक करने का काम करती है. यह वायुमार्गों और नाक में इन्फ्लेमेशन (सूजन) को कम करता है और लक्षणों में सुधार करता है । सुरक्षा से सम्बंदित सलाह- 1. मोंटास-एल टेबलेट के साथ शराब का सेवन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है । आप अपने डॉक्टर से सलाह लें । 2. मोंटास-एल टेबलेट को गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने लिए सुरक्षित माना जाता है. जानवरों पर किए अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है । 3. मोंटास-एल टेबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. और यह दवा बच्चे में टॉक्सिसिटी कर सकती है । 4. किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मोंटास-एल टेबलेट का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए ।. मोंटास-एल टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
- किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को मोंटास-एल टेबलेट का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है । 5. लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मोंटास-एल टेबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए ।. मोंटास-एल टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. आप् अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
- इन मरीजों में मोंटास-एल टेबलेट के इस्तेमाल की बहुत कम जानकारी उपलब्ध है. लिवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में खुराक एडजस्ट करने की सलाह नहीं दी जाती है । कुछ खास बातें - 1. नाक से पानी बहने, छींक, आँखों में पानी और खाँसी जैसे एलर्जी जैसे लक्षणों से राहत पाने के लिए मोंटास-एल टेबलेट लेने की सलाह दी जाती है ।
- 2. गाड़ी चलाते समय या एकाग्रता वाला कोई काम करते समय सावधानी बरतें क्योंकि मोंटास-एल टेबलेट के कारण चक्कर आने और नींद आने की समस्या हो सकती है ।
- 3. मोंटास-एल टेबलेट लेने के दौरान शराब न पीएं क्योंकि इससे नींद आने की समस्या बढ़ सकती है ।
- 4. सूखा मुंह साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है. बार-बार कुल्ला करना, मुंह की अच्छी सफाई, ज़्यादा पानी पीना आप की मदद कर सकते हैं ।
- 5. एलर्जी टेस्ट लेने से कम से कम तीन दिन पहले मोंटास-एल टेबलेट लेना बंद कर दें क्योंकि यह टेस्ट के रिजल्ट को प्रभावित कर सकती है । सुझाव -
- बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें