डिक्लोविन प्लस
डिक्लोविन प्लस दवा एक दर्द निवारक दवा है. इसका उपयोग रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकीलोजिंग स्पोंडिलाइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. इसका उपयोग मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द या कान और गले में दर्द से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है ।
डिक्लोविन प्लस टेबलेट के मुख्य उपयोग -
- दर्द निवारक के रूप में । डिक्लोविन प्लस टेबलेट के लाभ -
- दर्द निवारक के रूप में ।
- यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजरों को रिलीज करने से रोकता है जो हमें बताते हैं कि हमें दर्द है. यह कमर दर्द, कान का दर्द, गले के दर्द, दांत के दर्द और साथ ही आर्थराइटिस के दर्द से भी प्रभावी रूप से राहत देता है ।
- इस दवा को डॉक्टर के बताए दिशानिर्देश के अनुसार ही लें. जरूरत से ज्यादा खुराक या लंबे समय तक इसका सेवन ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है । आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोज के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा । डिक्लोविन प्लस टेबलेट के साइड इफेक्ट
- इस टेबलेट से होने वाले साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लें।
- डिक्लोविन प्लस के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -
- मिचली आना ।
- उल्टी होना ।
- पेट दर्द/एपिगैस्ट्रिक दर्द ।
- सीने में जलन होना ।
- डायरिया (दस्त) होना ।
- भूख में कमी । डिक्लोविन प्लस टेबलेट का इस्तेमाल कैसे करें ?
- इस टेबलेट की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, तोड़ें नहीं.चाहिए । डिक्लोविन प्लस टेबलेट को भोजन के साथ लेना बेहतर होता है । डिक्लोविन प्लस टेबलेट किस प्रकार काम करता है ?
- डिक्लोविन प्लस टेबलेट दो दवाओं का मिश्रण हैः डिक्लोफेनक और पैरासिटामोल. ये दवाएं दर्द, बुखार और सूजन (लालिमा और सूजन) के लिए जिम्मेदार रासायनिक मैसेंजर की क्रिया को रोककर काम करती हैं । सुरक्षा से सम्बंदित सलाह- 1. डिक्लोविन प्लस टेबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है । 2. गर्भावस्था के दौरान डिक्लोविन प्लस टेबलेट का इस्तेमाल असुरक्षित है क्योंकि इससे बच्चे को खतरा होने के निश्चित साक्ष्य मिले हैं. कुछ जानलेवा परिस्थितियों में डॉक्टर इस दवा के सेवन की सलाह तब देते हैं, जब इससे होने वाले लाभ जोखिम की तुलना में अधिक हो । आप अपने डॉक्टर से सलाह लें । 3. स्तनपान के दौरान डिक्लोविन प्लस टेबलेट का उपयोग सुरक्षित है । शोध से यह पता चलता है कि दवा से बच्चे को कोई गंभीर जोखिम नहीं पहुंचता है । 4. डिक्लोविन प्लस दवा के उपयोग से ऐसे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जिससे आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है ।
- डिक्लोविन प्लस टेबलेट के उपयोग से कुछ मरीजों में सिरदर्द, धुंधला दिखाई देने, या बेहोशी की समस्या हो सकती है. यह आपके ड्राइव करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है । 5. किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डिक्लोविन प्लस टेबलेट का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए । डिक्लोविन प्लस टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह लें । . 6. लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में डिक्लोविन प्लस टेबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए ।. इस टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
- लीवर संबंधित रोग एंड एक्टिव लीवर संबंधित रोग से पीड़ित मरीजों को टेबलेट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है । कुछ खास बातें - 1. दर्द और सूजन से राहत के लिए आपको यह दवा दी गई है ।
- 2. पेट खराब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें । 3. इससे चक्कर और नींद आ सकती है. जब तक आप यह नहीं जानते कि आपको किस तरह से प्रभावित करता है, तब तक ड्राइव न करें या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता होती है ।
- इस टेबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक ड्राउजिनेस हो सकती है और लिवर को नुकसान होने का जोखिम बढ़ सकता है ।
- अपने डॉक्टर से बिना पूछे इसे किसी भी ऐसी दवा के साथ ना लें जिसमें एसिटामिनोफेन (दर्द/बुखार या खांसी-जुकाम की दवाएं) हो । सुझाव -
- बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें