क्लेवम 625
क्लैवैम 625 टेबलेट एक पेनिसिलिन-टाइप एंटीबायोटिक है जो विभिन्न बैक्टीरियल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसका उपयोग फेफड़े, कान, साइनस, मूत्र पथ, त्वचा और कोमल ऊतकों के संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। यह सामान्य सर्दी जैसे श्वसन संक्रमण में मदद नहीं करेगा।
क्लैवैम टेबलेट के मुख्य उपयोग -
- Bacterial infections के इलाज़ में । क्लैवैम टेबलेट के लाभ-
- अमोक्सीसिलिन बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर काम करता है. क्लेवुलेनिक एसिड प्रतिरोध कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ अमोक्सीसिलिन की गतिविधि बढ़ाता है । क्लैवैम टेबलेट के साइड इफेक्ट-
- इस टेबलेट से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. यदि साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें । .
- क्लैवैम के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है - 1. उल्टी होना । 2. मतली आना ।
- 3. डायरिया (दस्त) होना। क्लैवैम टेबलेट का इस्तेमाल कैसे करें ?
- इस टेबलेट की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें । इसे साबुत निगल लें. इसे तोड़ें नहीं. । क्लैवैम 625 टेबलेट को भोजन के साथ लेना अच्छा होता है। क्लैवैम टेबलेट किस प्रकार काम करता है ?
- क्लैवैम 625 टेबलेट दो दवाओं का एक मिश्रण हैः अमोक्सीसिलिन और क्लैवुलैनिक एसिड । अमोक्सीसिलिन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया प्रोटेक्टिव कवरिंग के निर्माण को रोककर काम करता है जो बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है. क्लेवुलेनिक एसिड बीटा-लैक्टेमेज इन्हिबिटर है जो रेजिस्टेंस को घटाता है और बैक्टीरिया के खिलाफ अमोक्सीसिलिन की गतिविधि को बढ़ाता है.। सुरक्षा से सम्बंदित सलाह- 1. क्लैवैम 625 टेबलेट के साथ शराब का सेवन करने से कोई हानिकारक साइड इफेक्ट नहीं होता है.। 2. क्लैवैम 625 टेबलेट को गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षित माना जाता है अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है । 3. स्तनपान के दौरान क्लैवैम 625 टेबलेट का इस्तेमाल सुरक्षित है । यह दवा ज्यादा मात्रा मैं ब्रेस्टमिल्क में नहीं जाती है और बच्चे के लिए हानिकारक नहीं है । 4. क्लैवैम 625 टेबलेट के उपयोग से ऐसे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जिससे आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है ।
- क्लैवैम 625 टेबलेट के सेवन के साइड इफेक्ट के तौर पर एलर्जी और चक्कर आ सकता है, जिससे गाड़ी चलाना मुश्किल होता है । 5. किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में क्लैवैम 625 टेबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए ।. क्लैवैम 625 टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. । अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है । 6. लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में क्लैवैम 625 टेबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. ।. इस टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है । अपने डॉक्टर से सलाह लें.
इस दवा का सेवन करते समय लिवर फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है । . कुछ खास बातें - - क्लैवैम 625 टेबलेट के साथ प्रोबायोटिक्स लेने से मदद मिल सकती है. अपने डॉक्टर से बात करें यदि मल में खून आ रहा है या पेट में ऐंठन महसूस हो रहा है ।
- यदि आपको रैशेज, चेहरे, गले या जीभ में सूजन या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो इस टेबलेट का सेवन तुरंत बंद कर दें और डॉक्टर को सूचित करें ।
- भविष्य में किसी भी संक्रमण के इलाज के लिए बची हुई दवा का इस्तेमाल न करें । आप हमेशा कोई भी एंटीबायोटिक लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें । सुझाव- बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें