Asthalin सिरप
अस्थालीन सिरप एक दवा है जिसका उपयोग अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज़ (सीओपीडी) के लक्षणों को कम करने के लिए किया जाता है। यह ब्रोंकोस्पाज़्म, खांसी, घरघराहट और सांस लेने में कठिनाइय अपने डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार, खाने के बाद अस्थालीन सिरप लेना महत्वपूर्ण है।
एस्थेलीन सिरप के मुख्य उपयोग -
- Chronic obstructive pulmonary disease के इलाज में । (COPD).
- अस्थमा के इलाज और उसके रोकथाम में ।
एस्थेलीन सिरप के लाभ-
Chronic obstructive pulmonary disease (COPD) का इलाज-
एस्थेलीन सिरप ब्रोंकोडाइलेटर्स आपके फेफड़ों की वायु नलिकाओं को खुला रखने में मदद करते हैं. वे इन एयरवे के मांसपेशियों को आराम देकर काम करते हैं. इससे हवा अंदर लेना और बाहर निकलना आसान हो जाता है. इससे आपको छाती में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, घरघराहट और खांसी जैसे लक्षणों से राहत मिलेगी और आपको अपने रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में मदद मिलेगी. यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है. आमतौर पर कुछ मिनटों के भीतर काम करना शुरू करता है और इसका प्रभाव कई घंटों तक रहता है. जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक इसका इस्तेमाल बंद न करें ।अस्थमा के रोकथाम व इलाज में -
यदि एस्थेलीन सिरप को व्यायाम या कुछ "ट्रिगर्स" के संपर्क में आने से पहले लिया जाता है, तो यह दमा के अटैक की शुरुआत को रोकने में मदद कर सकता है. इनमें घर की धूल, पराग, पालतू जानवर और सिगरेट धूम्रपान शामिल हो सकता है. यह दवा आपको व्हीजिंग, खांसी और सांस लेने की परेशानी जैसी लक्षणों की चिंता किए बिना, अधिक स्वतंत्र रूप से व्यायाम करने में मदद करेगी । एस्थेलीन सिरप के साइड इफेक्ट - - इस सिरप से होने वाले साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
- एस्थेलीन के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है - 1. झटके लगना 2. सिर दर्द होना । 3. दिल की धड़कन बढ़ जाना । 4. ह्रदय गति बढ़ना। 5. मांसपेशियों में क्रैम्प । 6. घबराहट होना । एस्थेलीन सिरप का इस्तेमाल कैसे करें ?
- इस सिरप की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से मापें और फिर पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. एस्थेलीन सिरप को खाने के साथ या बिना खाए लिया जा सकता है, लेकिन इसे रोजाना एक निश्चित समय पर लेना बेहतर होता है । एस्थेलीन सिरप किस प्रकार काम करता है ?
- एस्थेलीन सिरप ब्रोन्कोडाइलेटर होता है. यह वायु मार्गों की मांसपेशियों को आराम देकर और और वायुमार्गों को विस्तारित करके काम करता है. इससे सांस लेने में आसानी होती है । सुरक्षा से सम्बंदित सलाह- 1. एस्थेलीन सिरप के साथ एल्कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं । इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है । अपने डॉक्टर से सलाह लें । 2. गर्भावस्था के समय एस्थेलीन सिरप का उपयोग करना असुरक्षित हो सकता है । शोधों से पता चलता है कि ये विकसित हो रहे शिशु पर हानिकारक प्रभाव डालता है. आपके डॉक्टर पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों की तुलना करेंगें और उसके बाद ही इसे लेने की सलाह देंगें. । अपने डॉक्टर से सलाह लें । 3. स्तनपान के दौरान एस्थेलीन सिरप का उपयोग सुरक्षित है । यह दवा ज्यादा मात्रा मैं ब्रेस्टमिल्क में नहीं जाती है और बच्चे के लिए हानिकारक नहीं हैं । 4. एस्थेलीन सिरप के साइड इफेक्ट के रूप में गाड़ी चलाने की आपकी क्षमता प्रभावित हो सकती है ।
- एस्थेलीन सिरप के साइड इफेक्ट के तौर पर चक्कर आना, दिल के धड़कन का बढ़ जाना, मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन हो सकता है. यह आपके ड्राइव करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है । 5. ऐसे मरीज जिन्हें किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, उनके एस्थेलीन सिरप के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी बहुत कम है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें.सकते हैं । 6. लीवर की बीमारी से होने पर मरीजों में एस्थेलीन सिरप के उपयोग से जुड़ी सीमित जानकारी उपलब्ध है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें । कुछ खास बातें -
- एस्थेलीन सिरप का उपयोग अस्थमा और क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के लक्षणों जैसे कि खांसी, घरघराहट और सांस फूलने जैसी समस्या के इलाज में किया जाता है ।
- आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपके खून में पोटेशियम के स्तर पर नज़र रख सकता है । सुझाव-
- बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें