मोनोसेफ-ओ 200
मोनोसेफ-ओ 200 टेबलेट का इस्तेमाल बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है। यह न्यूमोनिया, ब्रोंकाइटिस और त्वचा, नाक, गले, मूत्रमार्ग आदि के अन्य इन्फेक्शन का इलाज करने में मददगार है मोनोसेफ-ओ 200 एक एंटीबायोटिक दवा है जिसमें सेफ्पोडॉक्सिम को इसके सक्रिय घटक के रूप में शामिल किया जाता है।
मोनोसफ ओ टेबलेट के मुख्य इस्तेमाल - बैक्टेरियल इंफेक्शन के इलाज में ।
मोनोसफ ओ टेबलेट से होने वाले लाभ -
इस टेबलेट का इस्तेमाल कई अलग-अलग प्रकार के संक्रमण जैसे मस्तिष्क (मेनिंजाइटिस), फेफड़ों (न्यूमोनिया), कान, पेशाब, मूत्र मार्ग, हड्डियां और जोड़ों, त्वचा, रक्त और हृदय के इलाज के लिए किया जाता है. यह दवा आमतौर पर आपको कुछ दिनों के अंदर बेहतर महसूस कराती है, लेकिन आपको इसे बताए गए अनुसार लेते रहना चाहिए, चाहे आप बेहतर महसूस कर रहे हों. समय से पहले बंद करने पर इंफेक्शन फिर से वापस आ सकता है और फिर इलाज करना और भी मुश्किल हो सकता है .।
मोनोसफ ओ टेबलेट के साइड इफेक्ट-
इस टेबलेट से होने वाले साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
मोनोसफ ओ के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -
1. रैश होना ।
2. मिचली आना ।
3. डायरिया (दस्त). ।
मोनोसफ ओ टेबलेट का इस्तेमाल कैसे करें ?
इस टेबलेट की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें ।. इस टेबलेट को साबुत निगल लें या तोड़ें नहीं । मोनोसेफ-ओ 200 टेबलेट को भोजन के साथ लेना बेहतर होता है ।
मोनोसफ ओ टेबलेट किस प्रकार काम करता है ?
मोनोसेफ-ओ 200 टेबलेट एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया को बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग (कोशिका झिल्ली) बनाने से रोककर बैक्टीरिया को मारता है, जो बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है ।
सुरक्षा से सम्बंदित सलाह-
1. मोनोसेफ-ओ 200 टेबलेट के साथ शराब का सेवन करने से कोई हानिकारक साइड इफेक्ट नहीं होता है ।
2. मोनोसेफ-ओ 200 टेबलेट को गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षित माना जाता है । अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है इससे संबंधित अध्ययन सीमित हैं ।
3. स्तनपान के दौरान मोनोसेफ-ओ 200 टेबलेट का उपयोग सुरक्षित है. । यह टेबलेट ज्यादा मात्रा में ब्रेस्टमिल्क में नहीं जाती है और बच्चे के लिए हानिकारक नहीं है.
इस दवा का लंबे समय तक का सेवन करने से बचे क्योंकि रैश या डायरिया होने का खतरा हो सकता है ।
4. गंभीर गुर्दे की बीमारी से पीड़ित मरीज सावधानी के साथ मोनोसेफ-ओ 200 टेबलेट का इस्तेमाल करें. इस टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. । अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
5. लिवर के मरीजों के लिए मोनोसेफ-ओ 200 टेबलेट का उपयोग पूरी तरह सुरक्षित है. इस टेबलेट की खुराक को कम या ज्यादा ना करें ।
कुछ ख़ास बातें -
1. डॉक्टर ने आपको मोनोसेफ-ओ 200 टेबलेट लेने की सलाह संक्रमण के इलाज और लक्षणों में सुधार के लिए दी है ।
2. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. इसे जल्दी बंद कर देना इन्फेक्शन को ठीक करना मुश्किल बना सकता है ।
3. यदि आपको रैश , त्वचा में खुजली, चेहरे और मुंह पर सूजन और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं आ रही हैं तो मोनोसेफ-ओ 200 टैबलेट लेना बंद कर दें और इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर को सूचित करें ।
4. साइड इफेक्ट के तौर पर दस्त होना शुरू हो सकता है लेकिन कोर्स पूरा हो जाने के बाद दस्त होना रूक जाना चाहिए. । यदि यह बंद नहीं होता या अगर आपके मल में ब्लड आता है, तो अपने डॉक्टर को बताएं ।
सुझाव - बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें