जानुविया 100
जेनुविया 100mg टेबलेट , टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवा है । स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम के साथ इसे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह किडनी की क्षति और अंधेपन जैसी डायबिटीज की गंभीर समस्याओं को रोकने में मदद करता है ।
जेनुविया टेबलेट के मुख्य उपयोग -
- Type 2 diabetes mellitus के इलाज में । जेनुविया टेबलेट के लाभ-
- 1. यह आपके शरीर में भोजन के बाद पैदा होने वाले इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है और आपके शरीर को रक्त में बहुत ज्यादा ग्लूकोज (शुगर) स्रावित करने से रोकता है. इसका असर ब्लड ग्लूकोज लेवल को कम करना है । यह दवा दिन में एक बार ली जाती है. इसके कुछ सामान्य साइड इफेक्ट होते हैं, लेकिन इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है. ।
2. ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कम करना डायबिटीज को नियंत्रित करने का प्रमुख हिस्सा है. अगर आप इन स्तरों को नियंत्रित कर सकते हैं, तो आपमें डायबिटीज के कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं जैसे कि किडनी का नुकसान, आंखों में नुकसान, तंत्रिका संबंधी समस्याएं और हाथ-पैरों का नुकसान आदि जैसे जोखिमों की संभावनाएं कम हो जाएगी. डायबिटीज का उचित नियंत्रण हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम कर सकता है. इस दवा को नियमित रूप से उचित आहार और व्यायाम के साथ लेने से आपको एक सामान्य, स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलेगी. निर्धारित अवधि तक इसका उपयोग जारी रखें क्योंकि इससे आपका स्वास्थ्य सही रहेगा ।
जेनुविया टेबलेट के साइड इफेक्ट -
इस टेबलेट से होने वाले साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. यदि साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
जेनुविया के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -
- नासोफैरिंजाइटिस (नाक और गले में सूजन) ।
- सिर दर्द होना ।
- हाइपोग्लाइसीमिया ( ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होना)। जेनुविया टेबलेट का इस्तेमाल कैसे करें. ?
- इस टेबलेट की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. और इसे तोड़ें नहीं । जेनुविया 100mg टेबलेट को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, लेकिन बेहतर यह होगा कि इसे एक निश्चित समय पर लिया जाए. ।
जेनुविया टेबलेट किस प्रकार काम करता है?
जेनुविया 100mg टेबलेट एक एंटीडायबिटिक दवा है. यह पैंक्रियास से इंसुलिन के स्राव को बढ़ाकर और रक्त में शुगर के स्तर को बढ़ाने वाले हार्मोन को कम करके काम करता है. यह फास्टिंग और पोस्टमील शुगर के स्तर को कम करता है ।
सुरक्षा से सम्बंदित सलाह-
1. जेनुविया 100mg टेबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है ।
2. गर्भावस्था के दौरान जेनुविया 100mg टेबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. । आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
3. जेनुविया 100mg टेबलेट स्तनपान के दौरान इस्तेमाल के लिए संभवतः असुरक्षित है । अध्ययनों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में मिश्रित हो सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है ।
4. अगर आपका रक्त शर्करा बहुत कम या बहुत अधिक है तो गाडी को ड्राइव करने की आपकी क्षमता प्रभावित हो सकती है. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं ।
5. किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में जेनुविया 100mg टेबलेट का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. जेनुविया 100mg टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें. ।
6. लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए जेनुविया 100mg टेबलेट का उपयोग संभवतः सुरक्षित है. ऐसी कम ही जानकारी उपलब्ध है जिससे पता चलता है कि इस तरह के मरीजों के लिए जेनुविया 100mg टेबलेट की खुराक कम या ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
इस दवा से सम्बंदित कुछ खास बातें -
1. जेनुविया 100mg टेबलेट को हर दिन एक नियत समय पर लिया जाना चाहिए ताकि आप इसे लेना न भूलें ।
2. इन दवाओं को अन्य एंटीडायबिटीज दवाओं, शराब के साथ इस्तेमाल होने पर या अगर आप भोजन में देरी करते हैं या मिस करते हैं,हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर लेवल) का कारण बन सकता है ।
3. अपने साथ हमेशा शुगर वाले कुछ खाद्य पदार्थ या फ्रूट जूस रखें ताकि जब आपको हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण जैसे ठंडा पसीना, त्वचा का पीला होना, कंपन, और एंग्जायटी का अनुभव हो तो आप इन्हें ले सकें ।
4. इस दवा को गाड़ी चलाते समय या मशीन चलाते समय न ले. । जब तक आप जान न लें कि जेनुविया 100mg टेबलेट आप पर कैसे असर करता है ।
5. यदि आप के जोड़ों में दर्द का अनुभव करते हैं या आपमें पेट दर्द, मिचली और/या उल्टी जैसे लक्षण विकसित हो जाते हैं, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. ।
सुझाव - बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें