digene tablet uses in hindi

 digene tablet


                              


                                          Digene  टेबलेट  एक कॉम्बिनेशन दवा है । जिसका उपयोग हम एसिडिटी , पेट के अल्सर और पेट फूलना के इलाज के लिए किया जाता है. यह एसिडिटी और अल्सर के पेट दर्द या इरिटेशन जैसे लक्षणों से राहत देने में मदद करता है. यह पेट में अत्यधिक एसिड को भी बेअसर करता है और पेट की गैस बाहर निकालने में मदद करता है ।


           

Digene  टेबलेट  के मुख्य इस्तेमाल -                

  •  Acidity  के इलाज़ में ।
  •  Stomach ulcers  के इलाज़ में ।
  •  Bloating. के इलाज में ।

  

             

   Digene  टेबलेट  के लाभ -

Treatment of Acidity

digene  टेबलेट  आपके पेट में अत्यधिक एसिडिटी से राहत देता है जो छाती में जलन और अपच को रोकता है. । आपकी स्थिति को सुधारने के लिए इसका इस्तेमाल अन्य दवाओं के साथ किया जाता है ।

जब तक डॉक्टर आपको इसे लेने के लिए कहे तब तक इसे लेना जारी रखें. इससे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आपको नियमित रूप से इस दवा का सेवन करने की आवश्यकता होगी. इसे लेने के दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए फाइबर से भरपूर आहार लें, तेल या मसालेदार भोजन से बचें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिएं ।


 Stomach ulcers का इलाज-

पेट का अल्सर दर्दनाक घाव होते हैं जो पेट या गट (आंत) की आंतरिक लाइनिंग में विकसित होते हैं. डिजेकेन टेबलेट  आपके पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा को कम करता है जिससे अल्सर में आगे कोई क्षति नहीं होती है तथा यह प्राकृतिक रूप से ठीक हो जाता है. अल्सर के कारण क्या हुआ है उसके आधार पर आपको इस दवा के साथ अन्य दवाएं दी जा सकती हैं. आपको इस टेबलेट  के प्रभावी तरीके से काम करने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक इसे लेते रहना होगा, भले ही लक्षण दिखाई देना बंद हो जाए ।       

 Bloating  का इलाज-

पेट फूलना हमारे पेट और आंतों में मांसपेशियों के असामान्य मूवमेंट की वजह से पेट में अत्यधिक गैस बनता है. इस टेबलेट  से पेट में भोजन की गतिविधि में सुधार होता है और पेट फूलना की रोकथाम में मदद मिलती है ।

इसके प्रभावी होने के लिए आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपको बताया गया हो या जैसा इसके लेबल पर लिखा हो । यह पता लगाएं कि पेट फूलना किन खाद्य पदार्थों से अधिक ऐक्टिव होता है और उन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की कोशिश करना है । कम मात्रा में और थोड़ी-थोड़ी देर में खाएं । यदि आपका वज़न अधिक है, तो इसे कम करने की कोशिश करें और आराम करने के तरीके खोजें ।


    Digene  टेबलेट  के साइड इफेक्ट -

इस टेबलेट से होने वाले  साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें -

डिजेकेन के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -

 1.    कब्ज होना ।

2.    डायरिया (दस्त)

3.    एलर्जिक रिएक्शन

 

                                                                        Digene  टेबलेट  का इस्तेमाल कैसे करें ?

इस टेबलेट की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस टेबलेट को  साबुत निगल लें । तोड़ें नहीं. इस टैबलेट को खाली पेट लेना चाहिए ।     


Digene  टेबलेट  किस प्रकार काम करता है ?

 एल्युमीनियम हाइड्रॉक्साइड और मैग्नीशियम एंटासिड हैं जो पेट के अतिरिक्त एसिड को खत्म करता है. सिमेथिकोन एक एंटीफोमिंग दवा है जो गैस बबल को अलग करता है और गैस को आसानी से पास होने देता है ।


सुरक्षा से सम्बंदित सलाह-   

1.  इस टेबलेट  के साथ शराब का सेवन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अपने डॉक्टर से सलाह लें ।

2.   गर्भावस्था के दौरान इस टेबलेट  के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें सकते हैं ।                                                  

3.  स्तनपान के दौरान इस टेबलेट  के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।       

4. गुर्दे की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए इस टेबलेट  का इस्तेमाल करना सुरक्षित हो सकता है । इस तरह के मरीजों के लिए इस टेबलेट  की खुराक कम या ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।

5.  लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में इस टेबलेट  के उपयोग से जुड़ी सीमित जानकारी उपलब्ध है आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।


कुछ खास बातें -

1.   इस टेबलेट  एसिडिटी, पेट के अल्सर और पेट फूलने के इलाज में मदद करता है ।

2.    इसे खाली पेट खाएं, अच्छा होगा कि खाने के 1 घंटे पहले लेना  चाहिय ।

3.    इसके कारण चक्कर आ सकते हैं और सुस्ती हो सकती है. इसलिए गाड़ी चलाते समय या कोई भी ऐसा काम करते समय जिसमें ध्यान लगाने या एकाग्रता की ज़रूरत हो, सावधानी बरतें ।

4.   सूखा मुंह साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है. बार-बार कुल्ला करना, मुंह की अच्छी सफाई, ज़्यादा पानी पीना और शुगरलेस कैंडी मदद कर सकते हैं ।

 5.   इस  टेबलेट को लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक चक्कर आ सकती है और पेट की समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है ।

6.   जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक दवा लेना बंद न करें ।  

7.   यदि आपके पेट में तेज और लंबी अवधि तक चलने वाला दर्द हो रहा है तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें।  


सुझाव -

बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।



टिप्पणियाँ