ज़ीरोडोल एसपी टेबलेट

ज़ीरोडोल-एसपी टेबलेट का मुख्य इस्तेमाल आर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस और स्पोर्ट्स इंजरी में मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों के दर्द, सूजन और जलन से राहत देने के लिए किया जाता है।
जीरोडोल-एसपी टेबलेट के मुख्य इस्तेमाल-
- दर्द निवारक. । जीरोडोल-एसपी टेबलेट के लाभ- 1. दर्द निवारक. 2. यह मस्तिष्क में कुछ ऐसे रसायनों को ब्लॉक करती है, जिनसे दर्द और बुखार उत्पन्न होते हैं. यह रूमेटॉयड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द को दूर करने में सहायक हो सकती है. दर्द निवारक दवाओं के साथ, इस दवा में सेराशियोपेप्टिडेज नामक एक सक्रिय घटक भी होता है , यह एक एंजाइम है जो ठीक होने की प्रक्रिया तेज करता है और जल्दी सुधार लाता है ।
3. इस दवा के अधिकतम फायदे के लिए इसे डॉक्टर के बताए दिशानिर्देश के अनुसार ही लें. । सामान्यतौर पर आपको सबसे कम पॉवर वाली डोज लेनी चाहिए जो थोड़े समय के लिए सही ढंग से असर करे. यह आपको रोज के कामों को आसानी से करने में और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा । जीरोडोल-एसपी टेबलेट के साइड इफेक्ट-
इस टेबलेट से होने वाले जयदातार साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
जीरोडोल-एसपी के सामान्य साइड इफेक्ट निम्न है -
1. मिचली आना
2. उल्टी होना ।
3. पेट में दर्द होना ।
4. अपच होना ।
5. सीने में जलन होना ।
6. भूख में कमी ।
7. डायरिया (दस्त) ।
8. चक्कर आना । जीरोडोल-एसपी टेबलेट का इस्तेमाल कैसे करें?
इस टेबलेट की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे तोड़ें नहीं ।. जीरोडोल-एसपी टेबलेट को भोजन के साथ लेना बेहतर होता है.। जीरोडोल-एसपी टेबलेट किस प्रकार काम करता है-?
ये टेबलेट तीन दवाओं का मिश्रण हैः एसेक्लोफेनाक, पैरासिटामोल और सेरेटियोपेप्टिडेज. एसेक्लोफेनाक एक नॉन स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है और पेरासिटामोल एक एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने की दवा) है. यह उन विशेष केमिकल मैसेंजर को मस्तिष्क में निकलने से रोकती है जिनकी वजह से दर्द या बुखार होता है. सेरीटियोपेप्टिडेज़ एक एंजाइम है जो इन्फ्लेमेशन वाली जगह पर असामान्य प्रोटीन को विघटित करके उसमें सुधार करता है । सुरक्षा से सम्बंदित सलाह- 1. जीरोडोल-एसपी टेबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है । 2. गर्भावस्था के दौरान जीरोडोल-एसपी टेबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है । शोधों से पता चलता है कि ये विकसित हो रहे शिशु पर हानिकारक प्रभाव डालता है. आपके डॉक्टर पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों की तुलना करेंगें और उसके बाद ही इसे लेने की सलाह देंगें. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें । 3. स्तनपान के दौरान ये टेबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें । 4. जीरोडोल-एसपी टेबलेट के इस्तेमाल से सजगता में कमी आ सकती है, आपकी दृष्टि प्रभावित हो सकती है या आपको नींद और चक्कर आने की शिकायत हो सकती है । इन लक्षणों के महसूस होने पर आप वाहन न चलाएं । 5. किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीज़ ज़ीरोडोल-एसपी टेबलेट के सेवन में सावधानी बरतें । इस टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है.आप अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को जीरोडोल-एसपी टेबलेट का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है । 6. लिवर की बीमारी से पीड़ित मरीज़ ज़ीरोडोल-एसपी टेबलेट का सेवन सावधानी से करे । जीरोडोल-एसपी टेबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. आप अपने डॉक्टर से सलाह लें. सकते है ।
गंभीर लीवर संबंधित रोग एंड एक्टिव लीवर संबंधित रोग से पीड़ित मरीजों को जीरोडोल-एसपी टेबलेट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है । कुछ ख़ास बातें -
1. दर्द और सूजन से राहत के लिए आपको यह दवा दी गई है ।
2. पेट खराब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें ।
3. इससे चक्कर और नींद आ सकती है. ये जाने बिना कि जीरोडोल-एसपी टेबलेट आपको कैसे प्रभावित करता है, ड्राइव या ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें एकाग्रता की आवश्यकता होती है ।
4. अपने डॉक्टर से बिना पूछे इसे किसी भी ऐसी दवा के साथ ना लें जिसमें एसिटामिनोफेन (दर्द/बुखार या खांसी-जुकाम ) की दवा हो । सुझाव - बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें । सिर्फ दवा की जानकारी के आधार पर अपना व दुसरो का इलाज मत करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें